फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Another accused from Chandigarh detained in fake passport case

फर्जी पासपोर्ट मामला: चंडीगढ़ से एक और आरोपी हिरासत में, पासपोर्ट में इस्तेमाल 10वीं के प्रमाणपत्र पीएसईबी से वेरिफाई करवाएगी पुलिस

Tue, 08 Feb 2022 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 12:34 AM IST
सार

आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू के करन नाम से बने और हरमनप्रीत के नाम से जारी 10वीं के जाली सर्टिफिकेट पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के हैं। पुलिस ने दोनों के सर्टिफिकेट की असलियत जानने की दिशा में जांच और आगे बढ़ाई है।

विज्ञापन
Another accused from Chandigarh detained in fake passport case
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर रवि उर्फ नोनू और हरमनप्रीत के बने फर्जी पासपोर्ट की वेरिफिकेशन में लगे 10वीं के प्रमाणपत्र जाली हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए अब जांच का दायरा पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड तक पहुंचेगा। वहीं, इस मामले में बलबीर नाम के एक और शख्स को पुलिस हिरासत में लिया गया है, जो 10वीं के जाली सर्टिफिकेट का बंदोबस्त करने में शामिल बताया गया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में आरोपी से पूछताछ चल रही है और पुलिस उसे जल्द ही फतेहाबाद लाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी बलविंद्र से पूछताछ के बाद बलबीर का नाम सामने आया है। गांव अहरवां के पते पर बने दोनों फर्जी पासपोर्ट जारी करवाने के लिए 10वीं कक्षा के जो दो सर्टिफिकेट जारी हुए हैं, उसकी असलियत के बारे में बलबीर से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


अभी तक की पूछताछ के बाद पुलिस को दोनों प्रमाणपत्र फर्जी बताए गए हैं, लेकिन पूरी सच्चाई जानने के लिए अब इन दोनों सर्टिफिकेट को पंजाब एजुकेशन बोर्ड से वेरिफाई करवाया जाएगा। पुलिस ने बलबीर सिंह को हिरासत में ले लिया है और जल्द ही चंडीगढ़ में पूछताछ पूरी होने के बाद उसे फतेहाबाद लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के तिलक से जुड़े हैं बलविंद्र और बलबीर के तार

पुलिस ने अभी तक की जांच में चंडीगढ़ क्षेत्र से आरोपी तिलक और बलविंद्र की गिरफ्तार की है। आरोपी तिलक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा चुका है जबकि बलविंद्र पुलिस रिमांड पर है। पुलिस रिमांड पर बलविंद्र ने जाली प्रमाणपत्र का बंदोबस्त करने में अपने साथ बलबीर नाम के व्यक्ति के शामिल होने का नाम लिया है। बलबीर तक पुलिस पहुंच चुकी है।

पंजाब एजुकेशन बोर्ड से वेरिफाई करवाएंगे सर्टिफिकेट : एसपी

करन और हरमनप्रीत नाम से बने फर्जी पासपोर्ट में 10वीं के जो सर्टिफिकेट मिले हैं, उनको पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड से वेरिफाई करवाया जाएगा। रिमांड पर चल रहे चंडीगढ़ से गिरफ्तार बलविंद्र ने बलबीर नामक व्यक्ति का नाम लिया है। बलबीर से पूछताछ चल रही है और इस दिशा में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। - सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed