{"_id":"62b755c49b359d3d8f51d49c","slug":"accuseds-of-sidhu-moosewala-murder-case-stayed-in-room-number-207-in-a-hotel-of-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: फतेहाबाद के होटल में कमरा नंबर 207 में रुके थे चारों आरोपी, यह थी पूरी प्लानिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: फतेहाबाद के होटल में कमरा नंबर 207 में रुके थे चारों आरोपी, यह थी पूरी प्लानिंग
Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
सार
मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने होटल संचालक को हिरासत में लेने के बाद उसके दो साझीदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला का फाइल फोटो।
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में शामिल चारों आरोपी फतेहाबाद में फोरलेन स्थित होटल के कमरा नंबर 207 में रुके थे। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ होटल में यह कमरा बुक कराया था। दरअसल, इस कमरे के साथ ही होटल की छत पर जाने वाली सीढ़ियां बनी हुई है। आरोपी इस फिराक में थे कि कहीं पुलिस आने की भनक लगे तो तुरंत सीढ़ियों के रास्ते छत से होते हुए फरार हो सकें। पुलिस इस मामले में और भी सुराग जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपी उसी रात करीब 12 बजे फतेहाबाद के फोरलेन स्थित इस होटल में पहुंचे थे। अब मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने होटल संचालक को हिरासत में लेने के बाद उसके दो साझीदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
खुफिया तंत्र पर भी उठ रहे सवाल
इस मामले में फतेहाबाद के खुफिया तंत्र पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। 29 मई की रात 12 बजे से लेकर 30 मई की दोपहर दो बजे तक आरोपी बड़े आराम से फतेहाबाद के होटल में रुके रहे और पुलिस व खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी। फतेहाबाद के होटल का नाम भी दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आया था।
विज्ञापन
हालांकि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के दो दिन बाद ही फतेहाबाद के रतिया रोड से बोलेरो जाने की बात सीसीटीवी फुटेज में सामने आई थी। पंजाब पुलिस ने बोलेरो के संबंध में गांव भिरड़ाना में दबिश देकर दो युवकों पवन और नसीब खान को गिरफ्तार किया था।