{"_id":"5c59cd50bdec2273ad00bc79","slug":"91549389136-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सरपंच से छेड़छाड़, 4 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सरपंच से छेड़छाड़, 4 पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सरपंच से छेड़छाड़, चार पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। उपमंडल के एक गांव की महिला सरपंच ने गांव के 4 लोगों पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस को दी शिकायत में महिला सरपंच ने बताया कि वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए गई थी। उसने कहा कि शराब के नशे में आरोपी कृष्ण कुमार, कुलदीप, जसवंत व उसका भाई कुलबीर खड़े थे। जिन्होंने उसे गालियां देनी शुरू कर दी तथा छेड़छाड़ करने लगे। सरपंच ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उसे ऐसा करने से मना करने पर उसके पति को जान से मार देने की धमकी दी। उसने बताया कि उक्त सभी आरोपी उनसे चुनाव के बाद से रंजिश रखे हुए हैं तथा पहले भी वह इनकी शिकायत पुलिस को कर चुकी है। एसएचओ अरुणा सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला सरपंच की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।