फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बलात्कार के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो महिलाओं सहित चार लोग काबू

बलात्कार के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो महिलाओं सहित चार लोग काबू

Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो महिलाओं सहित चार लोग काबू
बलात्कार के नाम पर ब्लैकमेलिंग, गिरोह का हुआ भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर रुपये ऐंठने के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बिजली कर्मी को ब्लैकमेल करके रुपये ठगने का मामला सामने आने पर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर मांगा जाएगा। चारों आरोपियों की पहचान सुखविंदर कौर निवासी कीर्ति नगर, हीरालाल निवासी ढाणी ठोबा, भूपेंद्र निवासी हमजापुर और गुरमीत कौर निवासी धर्मशाला रोड के रूप में हुई है।
डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि धांगड़ निवासी सुधीर बिजली निगम में नौकरी करता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास किसी महिला सुखविंदर का फोन आता था और उस महिला के बुलाने पर वह फतेहाबाद के कीर्ति नगर स्थित घर में चला गया। सुधीर का आरोप है कि महिला सुखविंदर ने उसके घर पर उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसे उसने नकार दिया।
विज्ञापन

सुधीर ने आरोप लगाया कि जब वह सुखविंदर के मकान से निकलने लगा तो वहां मौजूद तीन-चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सुधीर का आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल और बाइक भी छीन ली और उससे पांच लाख रुपये की डिमांड रखी। पुलिस को दी शिकायत में सुधीर ने बताया कि सभी आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर एक घंटे में पांच लाख रुपये उनको नहीं दिये तो वो सुधीर को बलात्कार के झूठे मामले में फंसा देगी। सुधीर ने इसके बाद सारे मामले की सूचना पुलिस कप्तान दीपक सहारण को दी जिसके बाद सदर पुलिस ने कीर्ति नगर में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह में और भी लोगों के होने की आशंका
डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि चारों आरोपियों का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। डीएसपी तोमर ने कहा कि शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा ताकि ये पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में यही चार लोग हैं या इनके साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed