फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बस स्टैंड पर दो पक्षों में विवाद, 3 घायल

बस स्टैंड पर दो पक्षों में विवाद, 3 घायल

Tue, 12 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर दो पक्षों में विवाद, 3 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। नए बस स्टैंड के समीप 2 पक्षों में हुए विवाद में 3 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही शहर पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल धर्मपाल व शिवपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बाद में अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बयान लिए। अस्पताल में उपचाराधीन गांव बोड़ा के पाला राम, हरपाल व पिंकी ने गांव के ही मोनी व करीब डेढ़ दर्जन अन्य लोगों पर कापों व अन्य हथियारों से लैस होकर रतिया के बस स्टैंड के समीप घेरा डालने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

घायलों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही गांव में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान मोनी का उनके रिश्तेदार काला के साथ आपसी विवाद हो गया था और इस विवाद को सुलझाने के लिए थाना परिसर में दोनों पक्षों के ही समझौते हेतु पंचायत बुलाई गई थी। उन्होंने बताया कि हालांकि पंचायत के दोनों पक्षों के अधिकांश लोग समझौते के पक्ष में थे, लेकिन मोनी के अलावा कुछ अन्य युवक समझौता नहीं चाहते थे, जिसके चलते वह पंचायत के बीच से ही उठ कर आ गए थे। घायलों ने आरोप लगाया कि जब वह बस स्टैंड के समीप से गुजर रहे थे तो मोनी करीब डेढ़ दर्जन अन्य युवकों को लेकर वहां पर खड़ा था और उन्होंने रास्ते में ही रोक कर उन पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि अगर वह कालोनी की तरफ भाग कर जान न बचाते तो काफी जानी नुकसान भी हो सकता था। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed