फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पुलिस टीम पर हमला कर नशा तस्कर को छुड़वाया, 7 महिलाओं सहित चौदह के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस टीम पर हमला कर नशा तस्कर को छुड़वाया, 7 महिलाओं सहित चौदह के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 22 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला कर नशा तस्कर को छुड़वाया, 7 महिलाओं सहित चौदह के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गांव नकटा में नशा तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर नशा तस्कर के परिवार ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। हमले में हंसपुर चौकी इंचार्ज एएसआई महाबीर व मुंशी दलबीर घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस एवं सीआईए फतेहाबाद की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए और तस्कर छिंद्रपाल और उसे भगाने में मदद करने वाले आरोपियों के घरों में ताले लटके मिले। इस बीच सदर पुलिस ने हांसपुर चौकी के मुंशी दलबीर की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मी से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसमें सात महिलाएं भी शामिल हैं।
जिन 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनकी पहचान गुरदीप सिंह, बलविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, मंगतराम, कुलवंत सिंह, बलवंत सिंह, स्वर्ण कौर, जागीर कौर, बलवंत कौर, परमजीत के रूप में हुई है जबकि बलविंद्र सिंह, जसवंत सिंह और बलजिंदर सिंह की पत्नियां भी इस अपराध में शामिल हैं। पुलिस उनके नामों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

हांसपुर चौकी इंचार्ज महाबीर करंडी ने बताया कि लगभग एक माह पहले नागपुर पुलिस चौकी में गांव नकटा निवासी छिंद्रपाल उर्फ छिंदा के खिलाफ हेरोइन तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस को छिंदा की तलाश थी। वीरवार को पुलिस को इनपुट मिला था कि नशा तस्कर छिंदा गांव नकटा में स्थित अपने घर पर आया हुआ है। हांसपुर चौकी इंचार्ज महाबीर ने बताया कि इसके बाद वे खुद और चौकी का मुंशी दलबीर उसे काबू करने के लिए गांव नकटा में उसके घर पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि उन्होंने छिंदा को पकड़ लिया और जैसे ही घर से बाहर लाने लगे तो उसके परिजनों व साथियों ने उन पर हमला कर दिया। चौकी इंचार्ज महाबीर ने बताया कि घर की कुछ महिलाओं ने उनके साथ गए दलबीर के हाथों पर काट खाया क्योंकि उसने छिंदा को पकड़ रखा था। हाथ पर काट खाने के चलते दलबीर का हाथ छिंदा के हाथ से छूट गया और वह मौके से फरार हो गया। इस बीच बाकी आरोपी भी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद सदर थाने के कार्यकारी एसएचओ वीरेंद्र व सीआईए की टीम ओमप्रकाश बिल्लु की अगुवाई में पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस टीम ने घायल पुलिसकर्मी दलबीर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद दलबीर सिंह की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हांसपुर चौकी इंचार्ज महाबीर ने बताया कि छिंदा व उसके साथियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं जो उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा एक टीम ने वीरवार दोपहर बाद भी गांव में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed