फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लिव-इन में तीन साल तक रहने के बाद शादी से मुकरा युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लिव-इन में तीन साल तक रहने के बाद शादी से मुकरा युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 21 Apr 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
लिव-इन में तीन साल तक रहने के बाद शादी से मुकरा युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फतेहाबाद। सिरसा जिले के एक गांव की रहने वाली युवती नेे फतेहाबाद जिले के एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रखकर दुष्कर्म करने व बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने आरोपी युवक पर उससे मारपीट करने का भी आरोप जड़ा है। महिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह कुछ समय पहले एक गांव में रहती थी। उसने बताया कि इस दौरान उसकी मुलाकात युवक से हो गई और उनमें प्रेम प्रसंग बन गया। पीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसके बाद युवक उसे शादी का झांसा देकर मुंबई ले गया और तीन साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखकर उससे दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो उसने युवक से शादी रचाने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उससे मारपीट की और शादी से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed