{"_id":"5c0812e0bdec22418130b3d8","slug":"71544032992-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड में अतिथि अध्यापक की जेब से निकाले 20 हजार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टैंड में अतिथि अध्यापक की जेब से निकाले 20 हजार, केस दर्ज
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के बस स्टैंड परिसर में एक अतिथि अध्यापक की जेब से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जींद निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह सिरसा के गांव जोगीवाला में अतिथि अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि शाम को फतेहाबाद बस स्टैंड के एटीएम से रुपये निकलवाकर जींद जाने के लिए बस में बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब 20 हजार रुपये व आधार कार्ड निकाल लिए। बस में बैठने के बाद जब उसने टिकट लेने के लिए जेब में हाथ डाला तो जेब से पैसे गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।