फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आईपीएल सट्टे में हार गया 52 हजार फांसी का फंदा लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला

आईपीएल सट्टे में हार गया 52 हजार फांसी का फंदा लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला

Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल सट्टे में हार गया 52 हजार फांसी का फंदा लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला
आईपीएल सट्टे में हारा 52 हजार तो युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना। गांव सनियाना के पास कोल्डड्रिंक फैक्ट्ररी में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक आईपीएल में सट्टा लगाता था और उसमें हजारों रुपये हार गया था। जिससे परेशान होकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बहनोई सुभाष चंद्र बैजलपुर ने गांव मुगलपुरा उकलाना के संदीप नामक व्यक्ति पर युवक को आईपीएल सट्टे के जाल में फंसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अभी पुलिस ने सुभाष के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार गांव कलरभैणी निवासी 23 वर्षीय हरिकेश पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव सनियाना के पास कोल्डड्रिंक फैक्टरी में एक एक साल से अकाउंटेंट कार्य देख रहा था। वह कार्य के साथ पुलिस भर्ती के लिए भी प्रशिक्षण ले रहा था। शनिवार की सुबह जब फैक्ट्ररी में कार्यरत एक मजदूर ने कार्यालय में जाकर देखा तो हरिकेश कमरे में पंखे के हुक से रस्सी पर झूल रहा था। मजदूर ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस व उसके परिजनों को दी गई। थाना प्रभारी रमेश कुमार किरमारा व बीट इंचार्ज देवा सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उधर सीन ऑफ क्राइम डॉ. जोगिन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

---
दो दिन पहले दिए थे 50 हजार रुपये
मृतक के बहनोई सुभाष चंद्र बैजलपुर ने बताया कि हरिकेश पिछले कई दिनों से क्रिकेट सट्ट खेल रहा था। उसे प्रलोभन देने के लिए उकलाना के गांव मुगलपुरा निवासी संदीप सिंह उकसा रहा था। वह कुछ दिन पहले ही 52 हजार रुपये आईपीएल सट्टे में हार गया था। सुभाष ने बताया कि उसने अपने साले हरिकेश को 50 हजार रुपये दिए थे और भविष्य में सट्टा न खेलने के लिए समझाया। मगर फिर भी संदीप ने हरिकेश को अपने मक्कड़ जाल में फंसाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मृतक के परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। आईपीएल सट्टा खेलने की ऐसी कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस फिर भी मामले की जांच कर रही है।
- रमेश कुमार किरमारा, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed