फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   धान चोरी के शक में युवक को बांध कर पीट पीट कर हत्या, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

धान चोरी के शक में युवक को बांध कर पीट पीट कर हत्या, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 02 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
धान चोरी के शक में युवक को बांध कर पीट पीट कर हत्या, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गांव मढ़ में सोमवार रात को एक डेरे में धान चोरी के शक में युवक की गांव के ही तीन लोगों ने बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी और अचेत हालत में उसे घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। बाद में युवक की मौत हो गई। सुबह परिजनों ने घर के बाहर उसे मृत पाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसपी दीपक सहारण, डीएसपी रविंद्र तोमर, थानाध्यक्ष यादविन्द्र सिंह व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही कुलवंत सिंह, सर्वजीत सिंह, गोबिंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मढ़ के कुछ लोगों का पिछले कुछ दिनों से गांव के ही एक डेरे के प्रांगण में धान पड़ा हुआ था। यह धान कुछ दिनों से चोरी हो रहा था। डेरा से धान चोरी होने की जानकारी धान मालिकों को हुई तो उन्होंने चोर को पकड़ने की योजना बनाई और डेरे में ही छुप कर बैठ गए। जैसे ही रात को वहां पर गांव का ही बलदेव सिंह उर्फ देबु आया तो मालिकों ने धान चोरी के शक में उसे पकड़कर बंधक बना लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई से बलदेव सिंह अचेत हो गया और उसके बाद पिटाई करने वाले धान मालिक बलदेव को अचेत अवस्था में ही उसके घर के बाहर फेंक गए। सुबह जब परिजनों ने देखा तो बलदेव गली में मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस टीमें कर रही हैं तलाश: डीएसपी
इस बारे में डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव में धान की चोरी करने गए एक युवक की कुछ लोगों ने बंधक बनाकर पीट-पीट कर हत्या कर दी है। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंच गए व शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में मृतक के भाई सतनाम के बयानों पर कुलवंत सिंह, सर्वजीत सिंह, गोबिंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी अभी फरार हैं और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed