{"_id":"5a340ebd4f1c1b69678c22bf","slug":"61513361085-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बीते दिन ही किया था मजबूत कानून-व्यवस्था का दावा, बदमाशों ने अगले ही दिन उड़ाए 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने बीते दिन ही किया था मजबूत कानून-व्यवस्था का दावा, बदमाशों ने अगले ही दिन उड़ाए 20 हजार
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शहर के अंदर पिछले कई दिनों से बदमाशों का आंतक छाया हुआ है और शुक्रवार को इन बदमाशों ने शहर थाने के पास एक और वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। अभी वीरवार को ही पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने शहर के अंदर मजबूत कानून व्यवस्था का दंभ भरा था और शुक्रवार को ही बदमाशों ने एक महिला के लिफाफे में रखे पर्स पर हाथ साफ कर लिया। चोरी हुए पर्स में 20 हजार की नकदी, मोबाइल व घर की चाबियां थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। वारदात स्थल थाने से महज सौ मीटर दूर है।
ठाकर बस्ती निवासी ममता रानी ने बताया कि वह किसी काम से बाजार में खरीददारी करने गई थी। लेकिन उसने जब एक रेहड़ी से सामान खरीद कर पेमेंट देने के लिए लिफाफे में रखा पर्स निकालना चाहा तो उसे मालूम पड़ा कि किसी ने लिफाफे को ब्लेड से काटकर पर्स निकाल लिया है। ममता ने बताया कि पर्स में 20 हजार की नकदी, मोबाइल व घर की चाबियां थीं। शहर पुलिस ने महिला के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
इससे पहले भी फतेहाबाद शहर में बाइक सवार बदमाश स्नेचिंग एवं चोर कई दुकानों व मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इन बड़ी वारदातों को अभी तक सुलझा नहीं सकी है। हालांकि बीते दिन एसपी दीपक सहारण ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा किया था और एसपी के दावे के एक दिन के अंदर ही जेबकतरों ने शहर थाने के सामने ही 20 हजार रुपये पर्स से निकालकर पुलिस के दावों की हवा निकाल दी।