फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खेत में लावारिस मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका

खेत में लावारिस मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका

Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खेत में लावारिस मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां (फतेहाबाद)। खंड के गांव सूलीखेड़ा के पास खेतों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला के गले में रस्सी और चुन्नी बंधी हुई थी। इस कारण पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है। भट्टू पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस इस मामले में खेत मालिक से भी बात करने की तैयारी में है। हालांकि उसने ये खेत कई दिन पहले ही किसी कंपनी को बेच दिया था।
विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज ने सूलीखेड़ा के किसान से कुछ दिन पहले खेत खरीदा था। जिसके बाद से कंपनी के मजदूर इस खेत में खुदाई कर रहे थे। मजदूरों की मानें तो वीरवार तक इस खेत में ऐसा कुछ भी नहीं था। लेकिन शुक्रवार जब वो काम करने के लिए पहुंचे तो खेत में क्षत-विक्षत लाश देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना के पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी गहन जांच-पड़ताल की। महिला ने लाल रंग की कमीज व सलवार पहन रखी थी। खेत में काम करने वाले किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव काफी सड़ चुका है।
विज्ञापन

इससे अंदेशा है कि महिला को कहीं और मारकार यहां खेत में फैंका गया है। महिला का चेहरा पूरी तरह नष्ट हो चुका है। गर्दन से उपर केवल कंकाल ही नजर आ रहा है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है। शव को कुत्तों ने भी नोच रखा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मौत कि तने दिन पहले कैसे हुई। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने भी शव की पहचान होने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्टू के थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने भट्टूकलां के किसान इंद्रसैन के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302 व 201 के तहत हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। एसएचओ ने बताया कि आसपास काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि वीरवार को वे देर शाम तक काम कर रहे थे। लेकिन उस समय यहां कुछ नहीं था। ऐसे में लग रहा है कि देर रात को किसी ने इस शव को यहां फैंका है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में मामले की जानकारी भेजी है, ताकि महिला की पहचान हो सके।

डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पुल के पास मिला महिला का शव
इसी तरह अन्य मामले में गांव झलनियां के पास फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पुल के पास अज्ञात महिला का शव मिला है। ग्रामीणों ने शव को नहर में बहते देखा तो इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के शव का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह निर्वस्त्र मिला है। शव पर किसी प्रकार की कोई चोट का निशान नहीं है। सदर पुलिस ने मामले की सूचना टोहाना और आसपास के इलाकों में भेज दी है। क्योंकि जिस नहर से महिला का शव मिला है, वह टोहाना रतिया से ही फतेहाबाद खंड में प्रवेश करती है।


दादूपुर माइनर से मिला अज्ञात युवक का शव
रतिया। गांव दादूपुर माइनर में अज्ञात युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत शव को देख पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने उसे फतेहाबाद के शव गृह में रखवा दिया है। सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गांव के लोगों ने सूचना दी कि गांव के समीप बहने वाली दादूपुर माइनर में एक 35 वर्षीय युवक का शव फंसा हुआ है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के लिए फतेहाबाद के शव गृह में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में मुनादी के साथ थानों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed