{"_id":"59caa65d4f1c1bcc538b4907","slug":"51506453085-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक पर गर्भवती से दो हजार रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक पर गर्भवती से दो हजार रुपये मांगने का आरोप
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक पर गर्भवती से दो हजार रुपये मांगने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। सरकारी अस्पताल में दाखिल एक गर्भवती ने चिकित्सक नी डिलीवरी के नाम पर दो हजार रुपये डिलीवरी के लिए मांगने का आरोप लगाते हुए एसएमओ को शिकायत की है। एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंजाब से गर्भवती बेटी की डिलवरी के आई महिला ने आरोप लगाते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में महिला कमलेश ने बताया है कि पंजाब के सुनाम में उसकी बेटी रिमपी की शादी हुई है। बीते दिन गर्भवती होने के बाद वो डिलीवरी के लिए टोहाना आई थी, उसने सुन रखा था कि सरकारी अस्पताल में कोई खर्च नहीं होता। महिला का आरोप है कि चिकित्सक ने उससे बेटी की डिलीवरी के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की है। इसके बाद उसने एसएमओ को लिखित शिकायत दे दी। कमलेश ने बताया कि आरोपी चिकित्सक ने चपरासी के माध्यम से रुपये मांगे थे। सफाई कर्मी चंद्रपति उनके पास आई और दो हजार रुपये मांगे। पूछने पर उसने बताया कि चिकित्सक ने रुपये मांगे हैं। सोमवार को उनकी बेटी की डिलीवरी हो गई। इसके बाद भी चपरासी ने उनसे रुपये मांगने जारी रखे। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसएमओ से कर दी।
एक अन्य शिकायतकर्ता तलवाडा निवासी तरसेम ने बताया कि वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए आया था। चिकित्सक ने उससे 1500 रुपये लिए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
एसएमओ बोले, शिकायत आई है, जांच करेंगे
एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। वे मामले की जंाच कर रहे है। संबधित शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे है। चिकित्सक के बयान भी लिए जाएंगे।