फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रात को पेट्रोल पंप कारिंदे से बाइक सवारों ने छीने पैसे, अगले दिन दोपहर को काबू

रात को पेट्रोल पंप कारिंदे से बाइक सवारों ने छीने पैसे, अगले दिन दोपहर को काबू

Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
रात को पेट्रोल पंप कारिंदे से बाइक सवारों ने छीने पैसे, अगले दिन दोपहर को काबू
रात को पेट्रोल पंप कारिंदे से बाइक सवारों ने छीने पैसे, अगले दिन दोपहर को काबू
विज्ञापन

गोदारा पंप पर पैसे छीनकर भागने वाले तीन आरोपियों में से दो काबू, आज मांगा जाएगा रिमांड

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
रविवार की रात को 3 अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने गोदारा पेट्रोल पंप के कारिंदो से नकदी छीन लिया था। पुलिस ने इस मामले में सोमवार दोपहर बाद दो युवकों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह निवासी रियोंदखुर्द व दीपा निवासी रियोंदकलां के रूप में हुई है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा।

जानकारी देते हुए एसएचओ विक्रमजीत ने बताया कि रविवार रात को करीब सवा 12 बजे गोदारा पेट्रोल पंप पर सेल्जमैन दर्शन सिंह व लखजीत लखा ड्यूटी पर थे तो इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर 3 युवक आए और तीनों युवकों के मुंह कमीज से ढांपे हुए थे। इस अंतराल में उक्त युवकों ने अपने बाइक में मात्र 20 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। सेल्समैन पेट्रोल डाल रहा था तो इसी दौरान बाइक के पीछे बैठे 2 युवकों ने उक्त सेल्समैन से नकदी छीनकर फरार हो गए। बताया गया है कि कारिंदे के पास उस समय हजारों की नकदी थी लेकिन जल्दबाजी में वो महज 700 रुपये ही ले जा पाए। एसएचओ ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


03एफटीबीपी22 : गोदारा पेट्रोल पंप पर छीना झपटी मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed