फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रतिया में पुलिस को स्नेचरों का ठेंगा, 24 घंटे में एक ही गली में दूसरी वारदात को दिया अंजाम

रतिया में पुलिस को स्नेचरों का ठेंगा, 24 घंटे में एक ही गली में दूसरी वारदात को दिया अंजाम

Sat, 10 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
रतिया में पुलिस को स्नेचरों का ठेंगा, 24 घंटे में एक ही गली में दूसरी वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
पिछले कई दिनों से रतिया शहर में महिलाओं से बाइक चालकों द्वारा छीना-झपटी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही। वीरवार रात टोहाना रोड के पास बाइक सवार दो युवकों द्वारा एक महिला से समान और रुपयों से भरा बैग छीनने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार रात एक बार फिर से उसी गली में बाइक सवार युवक ने पड़ोस से वापस घर लौट रही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पर्स छीन लिया। महिला इससे पहले कुछ कर पाती, आरोपी बदमाश बाइक पर फरार हो गए। मोहल्लावासियों द्वारा तुरंत पुलिस को सुचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह व सिटी थानाध्यक्ष जगदीश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पिछले एक सप्ताह में महिलाओं से स्नेचिंग का ये तीसरा मामला है।

पुलिस को दी शिकायत में आगंनबाडी कार्यकर्ता पिंकी रानी ने बताया कि वह रूलदु राम वाली गली में रहती है और शुक्रवार रात को पड़ोस के घर से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वो अपने घर के गेट के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। उसे काफी शोर मचाया, जिसके बाद कुछ पड़ोसियों ने युवकों का पीछा भी किया लेकिन वो फरार होने में कामयाब हो गए। थानाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, सिटी थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पड़ोसियों से पूरे मामले की जानकारी ली और शहर की नाकाबंदी करवा दी।
विज्ञापन

महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विक्रमजीत सिंह, थानाध्यक्ष

रतिया में स्नैचरों का कहर, 24 घंटे में एक ही गली में दूसरी वारदात को दिया अंजाम
इस बार आंगनबाड़ी वर्कर से घर के सामने छीना पर्स, पुलिस कागजी कार्यवाही में लगी
वीरवार की शाम टोहाना रोड की रूल्दू वाली गली से महिला का छीना था बैग
शुक्रवार की शाम उसी गली में एक और बैग छीना


10एफटीबीपी14 : रतिया में बैग स्नैचिंग का शिकार हुई महिला का बयान दर्ज करती पुलिस।
10एफटीबीपी15 : रतिया में महिला से बैग छीनने के बाद मौके पर उपस्थित लोग ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed