फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   50 Year old man murdered in Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद में मामूली बात पर कत्ल: गली में खेल रहे बच्चों को रोका तो युवक ने ताऊ को भाला से मार डाला

Tue, 11 May 2021 12:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 May 2021 12:28 AM IST
सार

पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और पंजाब में उसके अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हिसार जिले में भी अवैध हथियार रखने के संबंध में केस दर्ज है। 

विज्ञापन
50 Year old man murdered in Fatehabad of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिल के गांव समैण में गली में खेल रहे बच्चों को रोकने पर तैश में आकर युवक ने अपने 50 वर्षीय ताऊ की भाला मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक सतबीर के बेटे साहिल के बयान पर आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और पंजाब में उसके अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हिसार जिले में भी अवैध हथियार रखने के संबंध में केस दर्ज है। 

विज्ञापन


साहिल ने बताया कि रविवार शाम को उसके पिता सतबीर और वह घर में काम कर रहे थे। उसी समय गली में कुछ बच्चे शोर कर रहे थे। उसके पिता सतबीर ने बच्चों को शोर न करने के लिए कहा तो वहां मौजूद उसके चचेरे भाई दीपक से कहासुनी हो गई। इन बच्चों में दीपक की बेटी भी खेल रही थी। इसी रंजिश में दीपक ने भाले से उसके पिता पर वार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


आरोपी वारदात के बाद भाला लेकर फरार हो गया। उसके पिता को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस की टीम इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में गांव में पहुंची। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। साहिल ने बताया कि कुछ समय से दीपक खुद को निहंग कहता है और उनसे रंजिश रखे था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब व हरियाणा में पुलिस दे रही है दबिश
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ससुराल नरवाना और पंजाब सहित कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार उसके परिजन मुंबई में भी रहते हैं वहां भी पता किया जाएगा। 

साहिल के बयान पर आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी अपराधी प्रवृति का है। उसके खिलाफ पहले भी हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। - विनोद कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना, टोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed