फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शराबी पति करता था पत्नी को तंग, महिला ने जहर खाकर दी जान

शराबी पति करता था पत्नी को तंग, महिला ने जहर खाकर दी जान

Thu, 10 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
शराबी पति करता था पत्नी को तंग, महिला ने जहर खाकर दी जान
शराबी पति करता था पत्नी को तंग, महिला ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। टोहाना के गांव समैण में शराबी पति से परेशान होकर एक महिला ने जहर पीकर जान दे दी। टोहाना पुलिस ने इस संबंध में महिला के बेटे की शिकायत पर महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सचिन निवासी समैण ने बताया कि उसका पिता हरिकेश शराब पीने का आदी है। वह अक्सर घर में शराब पीकर आता है और उसकी मां राजबाला को तंग करता था। दो दिन पहले भी उसका पिता शराब पीकर आया और उसकी मां से झगड़ा करने लगा। जिससे परेशान होकर उसकी मां ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वह उसे टोहाना के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे रैफर कर दिया गया। इसके बाद उसने अपनी मां को बरवाला के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। उसने बताया कि जब वह अपनी मां को इलाज के लिए बरवाला ले जा रहा था तो रास्ते में उसकी मां ने होश आने के दौरान उसे बताया था कि उसके पिता से परेशान होकर ही उसने अपनी जान दी है। पुलिस ने सचिन की शिकायत पर उसके पिता हरिकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed