फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Fri, 29 Mar 2019 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

इसराना। पूठर-बुआना लाखु मार्ग पर नो नंबर माइनर के पास सड़क के साथ खेत में एक टूटी हुई बाइक पड़ी थी। बाइक के पास मृत हालत में व्यक्ति का शव मिला है। मामला सड़क हादसा माना जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय शीशपाल वासी चमराड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए ब्यान में देवेंद्र वासी चमराड़ा ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का शीशपाल वासी चमराड़ा दूध बचने का काम करता था। शीशपाल वीरवार को अपनी रिश्तेदारी चिड़ाना गया था। जब वह गांव नही पहुंचा तो उसे तलाशते हुए पूठर बुआना मार्ग पर गए। माइनर के पास सड़क के किनारे खेत में शीशपाल मृत हालत में मिला व उसके नजदीक उसकी बाइक टूटी हुई हालत में पड़ी थी। लग रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शीशपाल की मौत हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शव का पानीपत के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed