फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एसडीओ की टीम पर हमला करने वाले 4 लोगों पर मामला दर्ज

एसडीओ की टीम पर हमला करने वाले 4 लोगों पर मामला दर्ज

Wed, 27 Sep 2017 12:41 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ की टीम पर हमला करने वाले 4 लोगों पर मामला दर्ज
एसडीओ की टीम पर हमला करने आरोप में चार पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
गांव लहरियां के पास फतेहाबाद रजबाहा से पानी चोरी रोकने और पकड़ने गए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की गई मारपीट और पानी चोरी मामले में भूना पुलिस ने 20 दिन बाद लहरियां निवासी काला पुत्र महाबीर सिंह और 3-4 अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विभाग के एसडीओ पीपी चोपड़ा की शिकायत पर की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि पांच सितंबर की रात 11:30 बजे के करीब जल सेवाएं उपमंडल फतेहाबाद के उपमंडल अधिकारी पीपी चोपड़ा, कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र सिंह, केनाल गार्ड भजन लाल, संदीप कुमार, अनिल कुमार, बेलदार सतपाल सिंह आदि के साथ फतेहाबाद रजबाहा की बुर्जी नंबर 85600 राइट पर पहुंचे थे। वहां पर देखा कि काला पुत्र महाबीर सिंह और तीन -चार अन्य व्यक्ती रबड़ के दो पाइप लगाकर नहर से पानी चोरी कर रहे थे। सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी नहर से पाइप उखाड़कर भागने लगे। टीम ने पीछा किया और पाइपों को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि इसके बाद काला ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। एसडीओ और जेई इसके बाद भूना थाने पहुंचे और अपनी जान बचाई थी। उनके पीछे से कैनाल गार्ड भजन लाल के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह भादू ने बताया कि पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि नहरी विभाग के मामले के लिए स्पेशल सेल है। इसलिए केस दर्ज करने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed