फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खाना खाने घर गई थी बुटिक मालिक, दो युवक गल्ले से उडा ले गए 40 हजार की नगदी

खाना खाने घर गई थी बुटिक मालिक, दो युवक गल्ले से उडा ले गए 40 हजार की नगदी

Sun, 20 Jan 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
खाना खाने घर गई थी बुटिक मालिक, दो युवक गल्ले से उडा ले गए 40 हजार की नगदी
दुकान के गल्ले से 40 हजार रुपये उड़ा ले गए दो युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । शहर के नहर कॉलोनी स्थित एक बुटीक के गल्ले से 40 हजार की नकदी चुराने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में बुटिक संचालक की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बुटीक संचालक निशा देवी ने बताया कि रविवार दोपहर को वह बुटिक पर अपने 12 साल के लड़के को छोड़कर घर खाना खाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दुकान पर आए दो अज्ञात युवक गल्ले में रखी 40 हजार रुपये की नकदी उठाकर ले गए। शिकायत के अनुसार जब वह दुकान पर आई तो उसके बेटे ने उसे पूरी वारदात के बारे में बताया। मामले की पुष्टि करते हुए शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया, पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed