{"_id":"5aba882b4f1c1ba4238b7aec","slug":"31522173995-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक साइड में करने को लेकर विवाद, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक साइड में करने को लेकर विवाद, एक घायल
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक में टक्कर लगने पर विवाद, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहर के मेन बाजार में बाइक की साइड को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचाराधीन शहर के नहर कॉलोनी के प्रिंस कुमार ने बताया कि बाद दोपहर को जब वह अपने दोस्त राहुल के साथ शहर के मेन बाजार में जा रहा था तो वहां एक अन्य बाइक सवार युवक के साथ साइड लग गई, जिसके पश्चात उन्होंने विवाद कर लिया। घायल ने आरोप लगाया कि युवक ने हमला कर उसे खून से लथपथ कर दिया। घायल के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है और पुलिस के समक्ष मारपीट करने वाले युवक की पहचान कबूतर नाम से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।