फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टयूबवैल पर पानी लगाते समय मजदूर को लगा करंट, मौत

टयूबवैल पर पानी लगाते समय मजदूर को लगा करंट, मौत

Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
टयूबवैल पर पानी लगाते समय मजदूर को लगा करंट, मौत
ट्यूबवेल पर पानी लगाते समय मजदूर को लगा करंट, मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव लाम्बा के खेत में सोमवार की देर रात ट्यूबवेल पर पानी लगाते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना सोमवार सुबह उस समय मिली जब खेत मालिक मजदूर को खेत में चाय देने के लिए गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि को 12 बजे से 8 बजे तक की बिजली के शेड्यूल को देखते हुए लाम्बा के किसान तेजिन्द्र सिंह के खेत में मजदूरी करने वाला बिन्द्र सिंह निवासी ढाणी बबनपुर पानी लगाने के लिए गया था। बताया जाता है कि जब उसने ट्यूबवेल चलाने के लिए बिजली का बटन दबाया तो उसे एकाएक करंट लगा और वहीं बेहोश होकर गिर गया। खेत मालिक ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह मजदूर को चाय देने के लिए अपने खेत में ट्यूबवेल पर गया तो ट्यूबवेल की टंकी के पास ही उपरोक्त मजदूर बेहोशी की हालत में ही पड़ा था। बताया जाता है कि उपरोक्त हालत को देखते हुए उसे तुरंत रतिया के सरकारी अस्पताल में ले आए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed