फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1 किलो 100 ग्राम अफीम सहित दो काबू, केस दर्ज

1 किलो 100 ग्राम अफीम सहित दो काबू, केस दर्ज

Tue, 08 Jan 2019 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
1 किलो 100 ग्राम अफीम सहित दो काबू, केस दर्ज
दो युवकों को 1.10 किलो अफीम के साथ पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने देर रात भूना के रतिया रोड से दो युवकों को 1 किलो 100 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। भूना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि पुलिस ने भूना के रतिया रोड पर कुलां मोड़ के समीप नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान बाइक पर आ रहे दो युवकों को शक के आधार पर रुकवाकर उनकी तलाशी ली गई तो बाइक चला रहे युवक के पास से 1 किलो और उसके पीछे बैठे युवक के पास से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने अफीम को अपनी कमर से बांध रखा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव नाढ़ोड़ी निवासी हनुमान व कृष्ण के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रातों- रात अमीर बनने की सोच रहे थे इसलिए उन्होंने पहली बार ऐसा कदम उठाया। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से तस्कर के बारे जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed