फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अनाजमंडी में आढ़ती की दुकान की तिजोरी तोड़, उड़ा ले गया 1 लाख 90 हजार

अनाजमंडी में आढ़ती की दुकान की तिजोरी तोड़, उड़ा ले गया 1 लाख 90 हजार

Tue, 28 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी में आढ़ती की दुकान की तिजोरी तोड़, उड़ा ले गया 1 लाख 90 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
फतेहाबाद की अनाजमंडी की फर्म कृष्ण ट्रेंडिंग कंपनी में सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने तिजोरी तोड़कर 1 लाख 90 हजार रुपये साफ कर दिए। तिजोरी में और भी पैसे पड़े थे, लेकिन उसकी नजर अन्य रुपयों पर नहीं पड़ी। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में उसकी फुटेज आ गई और आढ़ती ने आरोपी को पहचान लिया। यह आरोपी आढ़ती के लेबर ठेकेदार के पास मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है।
अनाजमंडी की दुकान नंबर-9 बी में फतेहाबाद के कृष्ण कुमार की मैसर्स कृष्ण ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। मंगलवार सुबह जब वह अपनी आढ़त पर आए तो दुकान के अंदर रखी तिजोरी खुली हुई थी। उन्होंने तुरंत तिजोरी चेक की तो उसमें से 1 लाख 90 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 7 बजे अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। रात करीब 1 बजे एक युवक दुकान का ताला खोलकर दुकान के अन्दर घुस आया। दुकान में दाखिल होते ही सबसे पहले उसने दुकान की लाइट व बाद में सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया। इसके बाद उसने तिजौरी तोड़कर उसमें रखे करीब 1 लाख 90 हजार रुपये चुरा लिए। उसने दुकान की अन्य अलमारियों की भी चैकिंग की, लेकिन एक अन्य अलमारी में रखे 60 रुपये पर उसकी नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो अलमारी खुली थी व नकदी गायब थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कै मरे की फुटेज चेक की तो लाइट बंद करने से पहले चोर का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद था। उन्होंने चोर को पहचान लिया है और यह लेबर ठेकेदार के पास काम करता था। उसका नाम जगबीर है। वह अक्सर उनकी दुकान पर आता था। उन्होंने बताया कि तिजोरी की मुख्य चाबी उनके पास थी और वह इसे अपने साथ ले गए थे। जगबीर उनकी दुकान के मुख्य गेट से अंदर घुसा था और उसने पहले दुकान की रेकी की थी। चोर की पहचान होनेे के बाद जगबीर के संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की, लेकिन काबू नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की सूचना उनके पास आई थी और वह मौके पर पहुंचे। अभी तक आढ़ती की ओर से उनके पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत के बाद केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
-शहर थाना प्रभारी सुरेन्द्र कंबोज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed