फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गुरदयाल हत्याकांड के बाकी तीनों आरोपी भी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे

गुरदयाल हत्याकांड के बाकी तीनों आरोपी भी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे

Tue, 13 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
गुरदयाल हत्याकांड के बाकी तीनों आरोपी भी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
कुछ दिन पहले बुढलाढा कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते हुई गुरदयाल सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों पवन, प्रेम व पप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस द्वारा डांगरा रोड स्थित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बुढलाढा कॉलोनी निवासी मृतक 65 वर्षीय गुरदयाल के बेटे प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 मई को बुधवार की रात वह अपने भांजा व भांजी को घर में पढ़ा रहा था पढ़ाई करने के बाद जब उसका भांजा व भांजी घर जा रहे थे तो उनके पड़ोसी नीटा, बिट्टू, पवन, पप्पू, प्रेम, दारा, गुरप्रीत, जसपाल ने उसके भांजे-भांजी से मारपीट की।
विज्ञापन


बच्चे डरे सहमे अपने घर पहुंचे। आरोपियों ने उसके बहनोई कमल से भी मारपीट की उसने शोर मचा दिया जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। कुछ देर बार जब उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी थी तो दो पुलिसकर्मी उसके साथ मौके पर गए थे जहां आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में उसके पिता पर हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद उसके पिता बेहोश होकर गिर पडे़ तथा उसे जब अस्पताल में ले जाया गया तो चिक्तिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे आरोप लगाया था कि आरोपियों ने लगभग दो साल पूर्व उसकी बहन से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी थी तो उसने आरोपियों पर कार्रवाई भी की थी। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। मामले को लेकर आरोपी लंबे समय से वापस लेने का दबाव बना रहे थे, लेकिन वे न्याय का इंतजार कर रहे थे कि आरोपियों ने उसके पिता की हत्या कर दी। प्रवीन ने बताया कि उक्त लोग उनसे इस मामले को लेकर रंजिश रखे हुए थे। जिसके चलते उन्होंने उसके पिता पर हमला किया था।


क्या कहते हैं एसएचओ
थाना शहर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे प्रवीण की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके हैं। मंगलवार को बाकी बचे तीन आरोपी पवन, प्रेम व पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरदयाल हत्याकांड में फरार चल रहे तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल
31 मई को बुढलाढ़ा कॉलोनी निवासी गुरदयाल की हुई थी हत्या, 8 लोगों पर दर्ज था मुकदमा
पांच आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है शहर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed