फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   घग्गर पुल के पास नाले में गिरा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक

घग्गर पुल के पास नाले में गिरा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक

Tue, 26 Mar 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
घग्गर पुल के पास नाले में गिरा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक
संतुलन बिगड़ने पर नाले में गिरा ट्रैक्टर, चालक सुरक्षित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। रविवार देर शाम घग्गर पुल के समीप एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर एक बिजली के पोल में लगने के पश्चात पास से गुजर रहे नाले में जा गिरा। इस घटना में जहां ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, वहीं बिजली का पोल टूटने से आसपास की कुछ ढाणियों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई जिसे बाद में दुरुस्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को पंजाब के शेरगढ़ के ईंट भट्ठे की ट्रैक्टर-ट्राली व उसका चालक रतिया शहर में ईंट की सप्लाई करके पंजाब जा रहा था कि बुढ़लाडा रोड घग्गर पुल से कुछ दूरी पहले ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्राली एक बिजली के पोल से जा टकराई जिसके चलते बिजली का पोल व तारे टूट के नीचे आ गई और ट्रैक्टर नीचे पानी के नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। वहीं बिजली पोल के टूटने से आसपास क्षेत्र की कुछ बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई जिसे बाद में दुरुस्त किया गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
25 एफटीबीपी 37-रतिया में नाले में गिरा ट्रैक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed