{"_id":"5c50a27bbdec22739a5be9fc","slug":"201548788347-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर चोरों का शहर में आंतक, दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार के मोबाइल उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक बार फिर चोरों का शहर में आंतक, दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार के मोबाइल उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार के मोबाइल उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व ही शहर की शिवालय मार्केट में चार दुकानों के ताले तोड़कर नगदी व सामान चोरी करने के मामले में जहां अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं वहीं सोमवार देर रात को शहर के डीएसपी रोड पर एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर हजारों के मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में दुकानदार की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक सोनू ने बताया कि सोमवार की रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर गया था। मंगलवार को उसके पड़ोसी दुकानदार ने उसे दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी। इसके बाद जब उसने मौके पर आकर दुकान का सामना चेक किया तो दुकान में रखे 7 मोबाइल फोन गायब थे। इतना ही नहीं दुकान के गल्ले में रखी एक हजार रुपये की नगदी भी गायब थी। चोरी हुआ कुल सामान 25 हजार रुपये का बताया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले शिवालय मार्केट में भी चार दुकानों के ताले तोड़कर सामान चुराया गया था। इस वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया था और उसकी पहचान भी हो गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस उस आरोपी को ही नहीं पकड़ पाई थी कि सोमवार देर रात एक और दुकान में चोरी की घटना हो गई।
दुकानदार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-रिछपाल साहू, प्रभारी, शहर थाना।