फतेहाबाद: एमएम कॉलेज में घुसे 200 युवक, 15 मिनट लहराए हथियार, दो गुटों ने स्वयंभू प्रधान घोषित करने के लिए दिखाई गुंडागर्दी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाहरी युवकों की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई है। वहीं, कॉलेज प्रिंसिपल ने पुलिस अधीक्षक को भेजी शिकायत में बताया कि करीब 200 बाहरी युवकों ने हंगामा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज में शुक्रवार सुबह सैकड़ों युवक हथियार लेकर घुस गए। युवकों ने स्टेज पर हथियार लहराए और कॉलेज में दबदबा दिखाने के लिए स्वयंभू छात्र प्रधान घोषित करने का प्रयास किया। वहीं दूसरे पक्ष से संबंधित बाहरी युवक भी पहुंच गए और उन्होंने भी अपना स्वयंभू प्रधान घोषित किया। कॉलेज में दोनों पक्षों के बाहरी युवकों में तनातनी हो गई और एक-दूसरे को कापे (दरात) दिखाए गए। इस दौरान स्टेज पर अपने-अपने गुट के स्वयंभू प्रधानों को फूल-मालाएं भी डाली गईं।
हंगामे का पता लगने के बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी। भारी पुलिस फोर्स कॉलेज में पहुंची और हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। पुलिस के आते ही हथियारबंद युवक मौके से फरार हो गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाहरी युवकों की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई है। वहीं, कॉलेज प्रिंसिपल ने पुलिस अधीक्षक को भेजी शिकायत में बताया कि करीब 200 बाहरी युवकों ने हंगामा किया है। शाम को कॉलेज प्रिंसिपल मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से भी मिले।
यह भी पढ़ें: पानीपत में दम घुटने से तीन की मौत: सीवरेज टैंक की सफाई के वक्त हादसा, मजदूर-सिविल इंजीनियर व राहगीर की गई जान
अप्रत्यक्ष चुनाव करवाकर दबदबा बनाना चाहते हैं दोनों पक्ष
महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव करीब तीन साल पहले हुए थे। इसके बाद चुनाव नहीं हुए और न ही सरकार की तरफ कोई घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि बाहरी युवकों के दो पक्ष कॉलेज में दबदबा बनाने के लिए अपना प्रधान बनाना चाहते हैं। गांव कुकड़ावाली निवासी छात्र अनूप गुर्जर और लालवास निवासी मोनिल बिश्नोई एमएम कॉलेज में प्रधान पद चुनाव को लेकर आमने-सामने हो गए और झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बाहरी युवक हथियार लेकर कॉलेज में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। युवक स्टेज पर चढ़कर कई देर तक हथियार लहराते रहे।
कॉलेज परिसर में बाहरी युवक घुसने पर उठे सवाल
कॉलेज में करीब हजारों की संख्या में छात्र हैं। ऐसे में हथियार लेकर कॉलेज में बाहरी युवकों के घुसने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यही नहीं ये युवक करीब 15 से 20 मिनट तक हंगामा करते रहे। कॉलेज गेट पर बाहरी युवकों की एंट्री को लेकर कोई चेकिंग तक नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि ये युवक बीएड कॉलेज के रास्ते से अंदर घुसे।
कॉलेज के ग्राउंड में करीब 200 बाहरी युवकों ने एकत्रित होकर हंगामा किया। इनके पास हथियार भी थे। इस कारण से कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई है, जहां तक कॉलेज में बाहरी युवकों की एंट्री का सवाल है, अभी दाखिला प्रक्रिया चल रही है। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छात्रों को आई कार्ड जारी होंगे। - गुरचरण दास, प्रिंसिपल, मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज