फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मलयेशिया में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे ढाई लाख रूपये, महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

मलयेशिया में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे ढाई लाख रूपये, महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 22 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मलयेशिया में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे ढाई लाख रूपये, महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज
टोहाना। उपमंडल के गंाव अकांवाली की रहने वाली एक महिला ने चांदपुरा निवासी जसबीर कौर और एक अन्य व्यक्ति पर उसकी बेटी को मलयेशिया भेजने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला दलजीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी लवप्रीत चंडीगढ़ रोड स्थित सिटी मैक्स अस्पताल में तीन साल पहले काम करती थी। जहां उसकी चांदपुरा निवासी जसबीर कौर से मुलाकात हुई। उसने बताया कि कुछ समय बाद दोनों ने अस्पताल से नौकरी छोड़ दी और जसवीर कौर ने उसकी लड़की लवप्रीत को फोन पर कहा कि उसकी मलयेशिया में नौकरी लगी है, अगर आपको या आपके किसी जानकार को यहां नौकरी करनी हो तो वो उनको वर्क परमिट दिला सकती है। उस उपरांत लवप्रीत उसके झांसे में आ गई और उन्होंने कमलप्रीत कौर को मलयेशिया भेजने बारे में बातचीत की क्योंकि कमलप्रीत पहले से ही बाहर नौकरी करने के लिए कोशिश कर रही थी। उसने बताया कि 25 सितंबर को वह लवप्रीत व कमलप्रीत को बाजीगर मोहल्ला में बुला लिया। जहां जसबीर कौर ने फाइल चार्ज के नाम पर पचास हजार रुपये, आईडी प्रूफ, पासपोर्ट, चार फोटो व शिक्षा के कागजात मांगे तो उन्होंने दे दिए। इसके बाद 3 अक्तूबर को जसबीर कौर ने टोहाना आकर उनसे एक लाख 80 हजार रुपये ले लिए व वहां काम दिलवाने, ठहराने की जिम्मेवारी ली।
विज्ञापन

जबसीर ने उन्हें कहा कि 9 अक्तूबर को उनकी फ्लाइट है, वे पहुंच जाएं। उस उपरांत वे कमलप्रीत, लवप्रीत, हरमन कौर, केहरचंद के साथ अमृतसर के लिए रवाना हो गई। जब वे हरमिंद्र साहिब गुरुद्वारे में पहुंच गए तो जसबीर वहां गगनदीप नामक महिला के साथ वहां आई कहा कि गगनदीप को भी मलयेशिया जाना है, पीड़िता के अनुसार महिला ने उन्हें हैप्पी नाम व्यक्ति को अपना साथ बताकर उसका नंबर दे दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार सांय पांच बजे जसबीर कौर ने कहा कि वो फ्लाइट रद्द हो गई है और अब 10 अक्तूबर को जाएगी। अगले दिन आरोपी ने उसकी बेटी को मलयेशिया भेज दिया जहां पहुंचते ही वहां उसके सारे पैसे छीन लिए गए तथा उन्हें कोई सुविधा भी नहीं दी गई। महिला ने जो उन्हें होटल बुकिंग के कागज दिए वे भी सभी फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस उपरांत वहां उसकी बेटी को डराया और धमकाया गया। किसी तरह उसकी बेटी वहां से वापस आ गई। महिला ने बताया कि जब उसने पैसे के लिए जसबीर कौर को फोन किया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वो रुपया वापस नहीं देगी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि ये लोग आम जनता के साथ झांसा देकर मलयेशिया भेजने के नाम पर ठगी मारते है तथा शिकायत करने या कार्यवाही करवाने की कोशिश की तो आपको जान से मरवा देने की धमकी देते है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 420, 406, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed