फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सस्ता सोना देने की बात कहकर किसान से ठगे 40 लाख

सस्ता सोना देने की बात कहकर किसान से ठगे 40 लाख

Tue, 08 Jan 2019 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सस्ता सोना देने की बात कहकर किसान से ठगे 40 लाख
सस्ता सोना देने की बात कहकर किसान से ठगे 40 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव समैण के एक किसान ने कैथल के एक गांव निवासी दंपति सहित तीन लोगों पर उसे सस्ते में सोना देने की बात कहकर 40 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। टोहाना सदर पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव समैण निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह पेस्टीसाईड की दुकान चलाकर गुजारा कर रहा है तथा परिवार के सदस्य खेती करते हैं। उसने बताया कि कैथल के गांव कुलतारण में उसका रिश्तेदार विक्रम रहता है तथा आरोपी कुलतारण निवासी सोनू उसके रिश्तेदार के साथ उनके घर एक-दो बार आया था। उसने बताया कि एक बार आरोपी सोनू ने उसे फोन किया कि उसने कुछ जमीन खरीदी है इसलिए कुछ पैसे चाहिए वो उसे दे दे। जिसके बाद संजीव ने उसे रुपये देने से मना कर दिया। आरोपी ने उसे कहा कि तुम अपनी फसल बेचकर उसे रुपये दे दो तथा जे फार्म उसके भाई सुरेंद्र व पत्नी सुमन के नाम से कटवा दो। उसने कहा कि रुपये उसके भाई सुरेंद्र के एचडीएफसी बैंक व उसकी पत्नी सुमन के विजया बैंक में डलवा दे जिसकी एवज में वह उसे 20 हजार रुपयेे प्रति तोला के हिसाब से दो किलो सोना दे देगा। आरोपी ने उसे बताया कि वह अपने दोस्त जितेंद्र सैनी के साथ मिलकर नेपाल से सोना लाकर यहां पर सोने के व्यापार करता है। आरोपी की बातों में आकर संजीव ने उसकी फसल को बेचकर सोनू के भाई सुरेंद्र व उसकी पत्नी सुमन के खातों में कमीशन एजेंट रलदू राम-रमेश कुमार अनाज मंडी टोहाना की फर्म से चेक दे दिए। पीड़ित के अनुसार उसने 23 जनवरी को 5 लाख पचास हजार, 29 जनवरी को 4 लाख 35 हजार, 29 जनवरी को 6 लाख, 12 फरवरी को 9 लाख 45 हजार, 15 फरवरी को 3 लाख 89 हजार, 20 फरवरी को 6 लाख, 1 मार्च को 4 लाख 61 हजार, 29 मार्च को 6 लाख सहित कुल मिलकर चालीस लाख रुपये उनके खातों में जमा करवा दिए। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय बाद उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे दस दिन के भीतर सोना व रुपये वापिस देने की बात कही। पीड़ित ने कई बार उनसे मांग की, लेकिन आरोपियों ने उसे रुपये व सोना नहीं दिया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि बार-बार रुपये मांगे तो वे उसे व उसके परिवार को जान से मरवा देंगे। टोहाना पुलिस ने उपरोक्त तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed