फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पति ने पत्नी व ससुरालजनों पर किया गैर इरादतन हत्या का केस, 4 पर केस दर्ज

पति ने पत्नी व ससुरालजनों पर किया गैर इरादतन हत्या का केस, 4 पर केस दर्ज

Sun, 25 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी व ससुरालजनों पर किया गैर इरादतन हत्या का केस, 4 पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर थाना पुलिस ने जिला न्यायालय में सिस्टम ऑफिसर के पद पर तैनात बालसेर सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी स्नेहलता, ससुर राजकुमार, सास सुशीला निवासी कैथल व एक अन्य प्रवीण कुमार के खिलाफ पीड़ित के पिता की गैर इरादतन हत्या करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में बालसेर ने बताया कि उसका विवाह 10 फरवरी 2015 को स्नेहलता के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी व उसके सास, ससुर उसके परिवारवालों को तंग करते थे। अगस्त 2017 में जब उसकी ड्यूटी फतेहाबाद न्यायालय में लगी तो वह हुडा सेक्टर में आकर रहने लगा। आरोप है कि यहां भी उसकी पत्नी ने अपने परिजनों को बुला लिया और उसके पिता के साथ धक्कामुक्की की जिससे उसके पिता सिर के बल नीचे गिर गए जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि अभी भी उक्त लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शहर थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed