फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   तस्करों ने पहले मारी पुलिस गाड़ी को टक्कर, फिर धक्का देकर भाग निकले

तस्करों ने पहले मारी पुलिस गाड़ी को टक्कर, फिर धक्का देकर भाग निकले

Sat, 03 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
तस्करों ने पहले मारी पुलिस गाड़ी को टक्कर, फिर धक्का देकर भाग निकले
तस्करों ने पुलिस गाड़ी को टक्कर, फिर धक्का देकर भाग निकले
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी से बरामद की 150 अवैध शराब की बोतलें
दो लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव धांगड़ से सालमखेड़ा के बीच गश्त कर रही सीआईए पुलिस की टीम को देखकर अपनी गाड़ी भगाने के चक्कर में तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को ही टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी बंद हो गई। गाड़ी में सवार दो तस्कर पुलिस कर्मचारियों को धक्का देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो फलों की क्रेटों के नीेचे 150 अवैध देसी शराब की बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में बड़ोपल निवासी एक व्यक्ति व उसके साथी के खिलाफ सरकारी ड्यूटि में बाधा पहुंचाने व आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ का एक गश्ती दल गांव धांगड़ से सालमखेड़ा के बीच गश्त कर रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो मैक्स गाड़ी वहां आई। पुलिस ने रुकने का ईशारा किया तो गाड़ी चालक ने रफ्तार तेज कर दी और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद गाड़ी में सवार देवेन्द्र उर्फ देवा निवासी गांव बड़ोपल व उसका साथी गाड़ी से बाहर निकल आए। पुलिस टीम ने उनको पकड़ना चाहा तो उन्होंने टीम में शामिल कर्मचारियों को धक्का दे दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के बीच से भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे में गुम हो गए। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से फलों की क्रेटों के नीचे 150 पेटी देसी शराब जिसमें 1800 बोतलें थी, बरामद की। सदर पुलिस ने इस संबंध में देवेन्द्र उर्फ देवा व उसके साथी के खिलाफ सरकारी ड्यूटि में बाधा पहुंचाने व आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। दोनों आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed