{"_id":"5b200f794f1c1b614d8b601e","slug":"181528827769-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल मालिक से चावल के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिल मालिक से चावल के नाम पर लाखों की ठगी
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
टोहाना में एक राइस मिल मालिक से पहले तो लाखों रुपये का चावल मंगवा लिया गया, बाद में उसकी लाखों रुपये पेमेंट हड़प ली गई। पुलिस ने राइस मिलर की शिकायत पर फतेहाबाद व गुजरात के दो लोगों पर धोखाधड़ी व गबन का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में टोहाना की अशोका इंडस्ट्रीज के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि गुजरात की कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक गोपाल निवासी मोरवी ने दलाल किशोरी निवासी फतेहाबाद के माध्यम से उसे 840 बैग चावल के भेजने का आर्डर दिया था। उसने 22 मई को किशोर के मार्फत 210 क्विंटल चावल उक्त कंपनी को भेज दिया। इस चावल की कीमत करीब 6 लाख 48 हजार 900 रुपये थी और इसका बिल भी उन्होंने भेज दिया था। आरोप है कि किशोरी का चावल फर्म के मालिक के नाम भेजा था। जिसके बाद उक्त आरोपी किशोरी दलाल ने चालक को भाड़े के रूप में 20 हजार रुपये का चेक दे दिया। बाद में जब उसने चावलों का बिल मांगा तो पहले वह टाल मटोल करते रहे तथा बाद में रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने विनोद कुमार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।