{"_id":"5c34e3a7bdec2256f4368fff","slug":"171546970023-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीजीपी के भाई से लूट का एक आरोपी काबू, प्रोडक्शन वारंट पर टोहाना लाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व डीजीपी के भाई से लूट का एक आरोपी काबू, प्रोडक्शन वारंट पर टोहाना लाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व डीजीपी के भाई से लूट का एक अन्य आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। लगभग एक माह पूर्व अनाज मंडी में पूर्व डीजीपी यशपाल सिंघल के भाई के घर पिस्तौल के बल पर लाखों रुपये की डकैती को अंजाम देने वाले आरोपी कुलविंद्र को टोहाना पुलिस पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर टोहाना लेकर आई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान उसके साथी के बारे में पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने आरोपी कुलविंद्र को 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था। पंजाब पुलिस ने आरोपी के कब्जेे से वारदात में प्रयोग की गई कार, पिस्तौल व लूटी गई राशि बरामद कर ली थी।
गौरतलब है कि 11 दिसंबर की शाम आरोपी कुलविंद्र अपने साथी देवेंद्र के साथ मिलकर दुकान के मुनीम बलराज व पल्लेदार रामनिवास के साथ मिलकर योजना के तहत पिस्तौल के बल पर लगभग पंद्रह लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामला हाई प्रोफाईल होने के चलते पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के साजिश रचने वाले मुनीम बलराज व रामनिवास को काबू कर रिमांड के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस ने दोनो के कब्जे से दस-दस हजार की राशि उनके घर से बरामद की थी। बाकी बचे दोनों आरोपी देवेंद्र व कुलविंद्र की धरपकड़ के लिए टोहाना पुलिस की चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन पुलिस के हाथ खाली थे। सोमवार को पंजाब की संगरूर पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। संगरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने इसके पास से वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल और गाड़ी के अलावा लूट की 6 लाख से ज्यादा रकम भी बरामद की है।
टीम पंजाब से आरोपी कुलविंद्र को प्रोटेक्शन वारंट पर ले आई है तथा उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी तथा इस घटना के दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
कश्मीर सिंह, चौकी इंचार्ज।