{"_id":"5aaabdb24f1c1bb6758b59af","slug":"171521139122-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से एटीएम बदलकर खाते से निकाले 39 हजार, दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखे से एटीएम बदलकर खाते से निकाले 39 हजार, दो के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 39 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल । जाखल में दो युवक एक ग्रामीण का धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर ले गए और उसके खाते से 39 हजार रुपये निकलवा लिए। जाखल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार निवासी साधनवास ने बताया कि वह जाखल के एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने आया था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां आए और धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उक्त लोगों ने जो एटीएम कार्ड दिया था वह एसबीआई बैंक था और उस पर नवीन कुमार का नाम है, जो ब्लॉक हो चुका है। आरोप है कि कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।