फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शादी के छ: महीनों बाद ही पत्नी, साली व मुंह बोली बहन ने मांगे 2 लाख

शादी के छ: महीनों बाद ही पत्नी, साली व मुंह बोली बहन ने मांगे 2 लाख

Wed, 24 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
शादी के छ: महीनों बाद ही पत्नी, साली व मुंह बोली बहन ने मांगे 2 लाख
पत्नी, साली और मुंह बोली बहन से तंग आकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
जाखल
हिसार रेलमार्ग पर पत्नी, साली और मुंह बोली बहन से तंग आकर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार अपनी पत्नी के अलावा साली व गांव पिरथला निवासी एक महिला को ठहराया, जिसे वह मुंह बोली बहन मानता था। पुलिस ने मौके पर परिजनों के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे पुलिस चौकी के एसआई कर्मचंद ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। घटनास्थल के पास गांव पिरथला निवासी कई लोग भी मौजूद मिले। गांव सनियाना निवासी लवली और विक्रांत ने मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय विक्रम पुत्र सूरजभान निवासी सनियाना जिला फतेहाबाद के तौर पर की। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक विक्रम ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी राय मूल निवासी नेपाल, साली निर्मला निवासी गांव खनौरा और पिरथला निवासी राधेश्याम की पत्नी को ठहराया है। उसने यह भी लिखा कि राधेश्याम की पत्नी, जिसे वह मुंह बोली बहन मानता था, उसी ने उसकी शादी कराई थी। शादी के छह महीनों बाद ही राधेश्याम की पत्नी, उसकी पत्नी और साली से मिलकर उससे दो लाख रुपये की मांग करने लगे। जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। रेलवे पुलिस थाना हिसार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली और पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed