फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सरकारी कर्मी बनकर मिठाई का सैंपल लिया, पकड़े जाने पर बोले ड्रामा है, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

सरकारी कर्मी बनकर मिठाई का सैंपल लिया, पकड़े जाने पर बोले ड्रामा है, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कर्मी बनकर मिठाई का सैंपल लिया, पकड़े जाने पर बोले ड्रामा है, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
सरकारी कर्मी बनकर मिठाई का सैंपल लिया, मिली जेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
तीन युवकों ने चांदपुरा में मिठाई की दुकानों में सैंपलिंग और बिजली मीटर की जांच करके हड़कंप मचा दिया। जांच करने पहुंचे तीनों युवक खाद्य आपूर्ति विभाग के नकली कर्मचारी बनकर पहुंचे थे। सैंपलिंग करने के बाद बिजली मीटर जांचते और उसकी वीडियोग्राफी करते समय ग्रामीणों ने युवकों को धर दबोचा। पूछने पर तीनों युवकों ने इसे महज ड्रामा बताया। ग्रामीणों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवकोें को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
करनाल जिले के तीन युवकों को गांव चांदपुरा में सरकारी कर्मचारी बनकर मिठाइयों के सैंपल लेने और घरों में बिजली मीटर की जांच करने पहुंचे थे। गांव चांदपुरा निवासी जगसीर सिंह, काला राम, जग्गा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को सफेद रंग की कार सवार तीन युवक उनके गांव में आए। उन्होंने गांव में मिठाई की दुकान चलाने वाले जग्गा सिंह को खाद्य आपूर्ति विभाग का कर्मचारी बताया। तीनों युवकों ने अपनी जेब से मोबाइल निकाले और दुकान की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने मिठाई के सैंपल के लिए काफी मिठाई भी ले ली। फिर युवक नफा सिंह की दुकान पर भी पहुंचे और सैंपलिंग की। विभाग की कार्रवाई के डर से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बात तीनों युवक गांव वासी पूजा के घर पर पहुंचे, जहां उन्होंने बिजली विभाग कर्मी बनकर मीटर की जांच की और वीडियो बनाई। जब युवकों ने काला राम के घर पर बिजली की सप्लाई को कुंडी बताकर मोबाइल से विडियो बनानी शुरू कर दी तो लोग एकजुट होने लगे। ग्रामीणों ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने इसे केवल ड्रामा बताया।
विज्ञापन


जिला करनाल के रायसन गांव के है तीनों युवक
मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने कहा कि पकड़े गए युवकों की पहचान रमेश कुमार (42) दविंद्र कुमार (22) व चिमन लाल (34) निवासी रायसन जिला करनाल निवासी के रूप में हुई है। तीनों युवकों से उनकी कार को भी ग्रामीणों ने काबू कर लिया। हालांकि युवकों का कहना था कि वह गांव में रहने वाली अपनी बुआ के घर आए थे और केवल नाटक कर रहे थे। ग्रामीणों को उनकी बात पर विश्वास नहीं हुआ और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने गांव में जाकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने युवकों के मोबाइल भी जब्त कर लिए, जिसमें उन्होंने मिठाई की दुकानों के अंदर जांच की हुई रिकॉर्ड कर रखी थी। साथ ही कई बिजली मीटरों को भी रिकॉर्ड कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed