फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एक और चिटफंड कंपनी का भांडाफोड़, पैसे डबल करने का लालच देकर ठगे 8 लाख, एमडी व महिला निदेशक सहित चार नामजद

एक और चिटफंड कंपनी का भांडाफोड़, पैसे डबल करने का लालच देकर ठगे 8 लाख, एमडी व महिला निदेशक सहित चार नामजद

Sun, 10 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
एक और चिटफंड कंपनी का भांडाफोड़, पैसे डबल करने का लालच देकर ठगे 8 लाख, एमडी व महिला निदेशक सहित चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में एक और चिटफंड कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। चिटफंड कंपनी ली-केयर के खिलाफ गोरखपुर गांव के एक युवक ने शिकायत देकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने ली केयर कंपनी के एमडी एवं महिला निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। ली-केयर कंपनी का मुख्यालय पानीपत में बताया गया है। शहर थानाध्यक्ष रिछपाल साहू ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। ली-केयर चिटफंड कंपनी के जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें कंपनी के एमडी प्रवीण, निदेशक रितु, सीईओ प्रिंस गोयल व अजय दत्ता शामिल हैं।
ये है मामला
पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसके किसी दोस्त ने उसकी मुलाकात उक्त आरोपियों से करवाई थी। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसे बताया था कि यदि वह उनकी कंपनी में 3 हजार रुपये लगाता है तो उसे एक पैंट-शर्ट का कपड़ा मिलेगा तथा दो और लोगों को उक्त कपड़ा दिलवाने पर अगले 25 महीने तक कंपनी उसके खाते में हर महीने 700 रुपये डालेगी। उनकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने उक्त कंपनी में 7.94 लाख रुपये लगा दिए। आरोप है कि इसके बाद से ही कंपनी के एमडी व निदेशक उसका फोन नहीं उठा रहे हैं। वहीं जब शिकायतकर्ता ने पानीपत जाकर कंपनी के बारे में पता किया तो वहीं ताला लगा हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे पता चला है कि उक्त कंपनी ऐसे हजारों लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुकी है।
विज्ञापन

फ्यूचर मेकर से शुरू हुआ था सिलसिला, छह माह बाद भी बदस्तूर जारी है ठगी का कारोबार
चिटफंड कंपनियों के फ्रॉड की शुरुआत फ्यूचर मेकर कंपनी का गड़बड़झाला सामने आने के बाद हुई थी। इस कंपनी में फतेहाबाद-हिसार सहित देश के कई प्रांतों के हजारों लोगों के सैकड़ों करोड़ फंसने की बात सामने आई थी। इस मामले के सामने आने के बाद अकेले फतेहाबाद जिले में वीडीएसटी, मिंट एवोल्यूशन, ट्रेडमार्ट जैसी कंपनियां भी सामने आई और पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए। वीडीएसटी व ट्रेडमार्ट सरीखी कंपनियों द्वारा बनाए जाने वाले मसालों के सैंपल तक फेल आए जिन्हें वो उच्च क्वालिटी के बताते नहीं थकते थे। इन गोरखधंधों के एक के बाद एक सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इस मामले में एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई थी जिसका नेतृत्व डीएसपी धर्मवीर पूनियां को सौंपा गया था। लेकिन इसके बाद एकाएक इन मामलों की जांच सिरसा पुलिस को सौंप दी गई। अब फिर से एक चिटफंड कंपनी का मामला सामने आने के बाद कई नए खुलासे होने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी तथा उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को भी इस मामले में तलब किया जाएगा।
- रिछपाल साहू, शहर थानाध्यक्ष, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed