फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खेत में पानी लगा रहे युवक को लोहे की तार से बांधकर जबरदस्ती स्प्रे पिलाया, अस्पताल में भर्ती

खेत में पानी लगा रहे युवक को लोहे की तार से बांधकर जबरदस्ती स्प्रे पिलाया, अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खेत में पानी लगा रहे युवक को लोहे की तार से बांधकर जबरदस्ती स्प्रे पिलाया, अस्पताल में भर्ती
ट्यूबवेल के कमरे में लिफाफा रखने से मना किया तो लोहे की तार से बांधकर पिलाई कीटनाश दवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/ रतिया। गांव खैरपुर के एक ट्यूबवेल पर बाइक पर सवार होकर आए 2 युवकों द्वारा खेत में सिंचाई कर रहे युवक सोनू के साथ मारपीट कर लोहे की तारों से बांधकर कीटनाशक दवा पिलाने का मामला प्रकाश मेें आया है। बेहोश हुए युवक को रतिया के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, सूचना पुलिस को भी दे दी है। पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था।
निजी अस्पताल में उपचाराधीन गांव खैरपुर के सोनू कुमार ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाया रविवार शाम उसके पिता धार्मिक स्थल पर गए था, और वह खेत में धान की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान जब वह ट्यूबवेल पर बैठा था तो बाइक पर 2 युवक आए और उन्होंने पानी पीने की बात कही। सोनू ने बताया कि पानी पीने के बाद वह जबरन ट्यूबवेल के कमरे में चले गए और एक लिफाफा रखने का प्रयास किया। सोनू ने बताया कि जब उसने लिफाफे को रखने से मना किया तो हाथापाई पर उतर आए। इसके बाद दोनों ने लोहे की तार से उसके हाथ बांध दिए और कमरे में पड़ी कीटनाशक दवा जबरन उसे पिला दी। इस दौरान उसने शोर भी मचाया, लेकिन इन दोनों ने उसका मुंह ढांप लिया और मुंह पर पॉलिथीन डालकर उसे चारपाई के समीप बेहोशी की हालत में गिरा कर भाग गए। जात-जाते वो लिफाफा भी अपने साथ ले गए जिसे वो कमरे में रखना चाहते थे।
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि दोनों युवकों के आने से पहले अपने दोस्त कोमल को किताब देने के लिए फोन किया था और कुछ देर बाद उसका दोस्त खेत में पहुंचा तो उसने ही बेहोशी की हालत में देखते हुए केवल शोर मचाया और आसपास खेत में काम कर रहे लोगों के सहयोग से अस्पताल में भी दाखिल करवाया। पीड़ित ने बताया कि युवक नशेड़ी किस्म के लग रहे थे और सामने आने पर ही पहचान सकता है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में ही दहशत बनी हुई है। पुलिस बीट अधिकारी टेकचंद ने बताया कि निजी अस्पताल में सोनू के बयान लिए गए हैं और पूरी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed