फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   वविहिता की मौत, पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज

वविहिता की मौत, पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
वविहिता की मौत, पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुलां।
गांव अकांवाली में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से झूल गई। पुलिस ने महिला के भाई के बयान के आधार पर मृतका के पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव अकांवाली निवासी लगभग 28 वर्षीय मृतका परमजीत कौर उर्फ बलबीरो रविवार को संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पाकर गांव अकांवाली में मौके पर पहुंचे गांव माममुर निवासी मृतका के परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतका के परिजनों का आरोप था कि उसने आत्महत्या नहीं की है। मृतका का मायका परिवार पुलिस को सूचित करने एवं सुसराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करवाने की जिद्द पर अड़ गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुलां व टोहाना पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद टोहाना डीएसपी जोगेंद्र शर्मा द्वारा भी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के परिजनों से बात कर पूरी स्थिति का जायजा लिया गया। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच कर ही उचित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंची सीन आफ क्राइम टीम द्वारा भी इस घटना की जांच की गई। इस दौरान सीन आफ क्राइम टीम के इंचार्ज डा. जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम जांच में मृतका की मौत फांसी के कारण ही हुई लग रही है, लेकिन पूरी स्थिति पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

मृतका के पति व सास के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
कुलां पुलिस चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई गांव मामुपर निवासी प्रीतम द्वारा पुलिस के समक्ष दर्ज करवाए ब्यान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति जसबीर उफ जस्सु व सास प्यारो देवी के खिलाफ दहेज हत्या व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। रविवार को समाचार लिखे जाने तक मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम सोमवार को ही होना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed