{"_id":"5d1501378ebc3e3cb67b5e45","slug":"156165763613-fatehabad-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
भट्टूकलां। गांव मेहूवाला में दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों के खिलाफ विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 147, 149 व 304 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक महिला का हिसार के अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मेहूवाला में 30 वर्षीय सुमन पत्नी राजेश की मंगलवार रात्रि कीटनाशक सेवन से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला के गांव सरदारापुरा निवासी मृतका के भाई प्रदीप ने बताया कि उसकी दो बहनों की शादी वर्ष 2008 में मेहूवाला में छोटूराम के पुत्र राजेश व राजकुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने उनकी दोनों बहनों को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने उनकी बहनों के साथ कई बार मारपीट की। पंचायती तौर पर भी कई बार फैसले हुए लेकिन ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उनकी बड़ी बहन समेस्ता राजकुमार के साथ है और छोटी बहन सुमन राजेश के साथ शादीशुदा है। दोनों का परिवार अलग-अलग रहता है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार झगड़ा करने के कारण उसकी बहन सुमन अपने मायके सरदारपुरा आई हुई थी। करीब एक माह पहले उसका पति राजेश व ससुराल पक्ष के लोगों ने आश्वासन दिलाया था कि अब वे कभी झगड़ा नहीं करेंगे और न ही सुमन को कभी तंग करेंगे। इस आश्वासन पर राजेश अपनी पत्नी सुमन को लेकर गांव मेहूवाला में आ गए थे। यहां आने के बावजूद भीे ससुराल के लोगों ने अपनी हरकतें नहीं छोड़ी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 जून को सुबह करीब पांच बजे उसकी बहन सुमन का फोन आया कि मेरे को पहले की तरह मारपीट कर तंग किया जा रहा है। ये लोग मेरे को जान से मार देंगे। इसके कुछ समय बाद बड़ी बहन समेस्ता का फोन आया कि सुमन की हालत खराब है। वह हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। प्रदीप ने अपने आरोप में कहा कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जबरन जहर पिला दिया है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक महिला का करीब 9 वर्ष का एक लड़का है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मृतका के पति राजेश, जेठ राजकुमार उर्फ हनुमान, ससुर छोटुराम, सास शकुंतला उर्फ गुड्डी व ननद सुमन के खिलाफ धारा 147, 149, 304 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।