फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, किया प्रदर्शन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, किया प्रदर्शन

Thu, 20 Jun 2019 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, किया प्रदर्शन
रतिया। जाखन दादी के कंबाइन चालक का अपहरण कर उससे कथित मारपीट करने व जूतों का हार डालकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने से क्षुब्ध परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पीड़ित कर्मजीत को प्रताड़ित करने वाले पुलिस द्वारा नामजद किए गए मुख्यारोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार न किया तो उन्हें मजबूरन पुलिस कप्तान के कार्यालय के बाहर रोष व्यक्त करना पड़ेगा। पीड़ित के भाई के अलावा माता व परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि उक्त मालिक के साथ कर्मजीत का पैसों का लेन-देन था और 2 दिन पहले ही उसने हिसाब करने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया था। आरोप लगाया था कि इस दौरान उसने न केवल कर्मजीत का बाइक व मोबाइल छीन लिया, बल्कि घर से बैट्री आदि व अन्य सामान भी उठवा लिया था। इसके पश्चात 2-3 अन्य युवकों के साथ मिलकर उसे जबरन बाइक पर बिठा कर गांव नंगल में ले आए थे और गांव नंगल में ही उसे बंधक बनाकर रखा गया था। आरोप लगाया कि जब उसे बंधक बनाया हुआ था तो उस दौरान उसके हाथ बांध कर उसके शरीर पर काफी यातनाएं दी गई और बेल्टों के प्रहार से मारपीट की गई। गांव नंगल में बंधक बनाने के पश्चात अगले दिन गांव लधुवास में उसे लाया गया तो उसके ही बूट उतार कर उसके गले में डाल दिए और पूरे गांव में घुमाया गया। गांव में घुमाने के परिदृश्य को गांव के चौकीदार ने देखा तो चौकीदार ने संबंधित पुलिस चौकी को भी सूचना दे दी थी, जिसके पश्चात उपरोक्त युवक उसे जबरन भाखड़ा नहर पर ले आए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब उसे जूते पहना कर गांव में घुमाया गया था तो इस दौरान उन्होंने उसकी फोटो खींच कर मोबाइल पर डाउनलोड कर दी थी और इस फोटो को उन्होंने देख लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने इकबाल सिंह रतिया, मनजीत सिंह व गुरप्रीत सिंह गांव संधली पंजाब, दीप सिंह नंगल व बीका सिंह जाखन दादी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने स्वयं ही मनजीत व गुरप्रीत को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था, जबकि अन्य आरोपी अभी भी सरेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed