{"_id":"5d03e9058ebc3e3d5538789e","slug":"156053733813-fatehabad-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों पर हमले के विरोध में आईएमए ने दो घंटे ओपीडी रखी बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चिकित्सकों पर हमले के विरोध में आईएमए ने दो घंटे ओपीडी रखी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। एनआरएस मेडिकल कॉलेज कलकत्ता में चिकित्सकों से हुई बर्बर मारपीट के विरोध में शुक्रवार को आईएमए से जुड़े शहर के चिकित्सकों ने दो घंटे सुबह 10 से 12 बजे तक अपने अस्पतालों में ओपीडी बंद रखी। सभी चिकित्सकों ने लघु सचिवालय में धरना दिया और प्रधानमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। आईएमए ने मांग की है कि चिकित्सकों और अस्पतालों पर होने वाले हमले के लिए सरकार कानून बनाए। प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में आईएमए ने बताया कि चिकित्सकों के खिलाफ आम जनता द्वारा बिना किसी पर्याप्त कारण के हिंसक घटनाएं घट रही हैं। राजकीय और निजी चिकित्सालयों में तोड़फोड़ एवं मारपीट की घटनाएं देशभर में आम हो गई हैं। उक्त घटनाओं के कारण चिकित्सक और अस्पताल संचालकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है और आम चिकित्सक गंभीर मरीजों का उपचार करने से कतराने लगे हैं। जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है।
कोलकाता प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
हाल ही में एनआरएस मेडिकल कॉलेज कलकत्ता के चिकित्सकों पर हुए जानलेवा हमले से देश के समस्त चिकित्सक क्षुब्ध हैं। सभी चिकित्सकों में रोष व असुरक्षा की भावना है। आईएमए ने ज्ञापन में मांग की है कि कलकत्ता प्रकरण में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा चिकित्सकों के विरुद्ध हिंसा पर राष्ट्रीय कानून बनाकर चिकित्सकों को सुरक्षा का माहौल उपलब्ध करवाया जाए, ताकि चिकित्सक जी जान से मानवों की सेवा कर सकें।
इस अवसर पर आईएमए के प्रधान डॉ. पवन मेहता, सचिव डॉ. सतीश बंसल, डॉ. अजय नारंग, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विरेंद्र सिवाच, एचसी दहिया, नरेश गोयल, मनमोहन पाहवा, संजय बंसल, दिनेश संदूजा, उमेश शर्मा, डॉ. रविकांत दाबड़ा, डॉ. अंशुल सहगल सहित आईएमए से जुड़े अनेक चिकित्सक उपस्थित थे।