फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रियापुर में दो सड़क हादसे, दो लोगों की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

रियापुर में दो सड़क हादसे, दो लोगों की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Jun 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
रियापुर में दो सड़क हादसे, दो लोगों की गई जान, जांच में जुटी पुलिस
फतेहाबाद । मंगलवार रात गांव दरियापुर के पास हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों की जानकारी मिलते ही दरियापुर पुलिस चौकी की टीम ने शवों को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया जहां पर बुधवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुृरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना : आवारा पशु सामने आने से बिगड़ा बाइक सवार का संतुलन, सड़क पर गिरने से मौत
गांव दरियापुर के पास मंगलवार रात आवारा पशु सामने आ जाने से एक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव दरियापुर निवासी भजनलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भजनलाल (48) निवासी गांव दरियापुर बाइक पर फतेहाबाद से दवा लेकर अपने गांव जा रहा था। गांव दरियापुर के पास अचानक उसकी बाइक के आगे एक आवारा पशु आ गया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर घसीटती हुई चली गई। हादसे में भजनलाल को गंभीर चोटें आई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना : सड़क पास करते हुए कार ने मारी टक्कर
गांव दरियापुर में मंगलवार देर रात सड़क पार करते समय एक ट्रक चालक को रिट्ज कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतलाल निवासी गांव अलीका(सिरसा) ट्रक चलाता था। गांव दरियापुर में वह अपना ट्रक साइड में खड़ा करके सड़क पार एक दुकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिरसा की ओर से आ रही रिट्ज कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी और कार सहित फरार हो गया। लोगों ने संतलाल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन चोटों के ताव को न सहते हुए संतलाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed