{"_id":"5d014120bdec22070e2be309","slug":"15603632874-fatehabad-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटरिंग की दुकान में महिलाओं ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शटरिंग की दुकान में महिलाओं ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। टोहाना रोड पर स्थित एक शटरिंग की दुकान पर आई महिलाओं ने दुकान से पानी पीने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। महिलाओं ने उपरोक्त दुकान से हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। जब दुकान मालिक और उसके सेल्समैन को चोरी की भनक लगी तो उन्होंने पीछा कर उक्त महिलाओं को काबू कर लिया।
टोहाना रोड निवासी चिंतामणि शटरिंग स्टोर के मालिक दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह दुकान से काम के लिए गया हुआ था और दुकान पर उनका सेल्समैन दर्शन दास बैठा था। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी दुकान पर करीब एक दर्जन महिलाएं पानी पीने के बहाने आ गई। उन्होंने बताया कि जब उनकी दुकान के कारिंदे ने उन्हें पानी पिलाना शुरू किया तो कुछ महिलाओं ने बातों में लगा लिया जबकि अन्य महिलाओं ने उनकी दुकान के अंदर पड़े बैरिंग, गेटवाल व अन्य कीमती सामान को उठा बैगों में डाल लिया। दुकानदार ने बताया कि कुछ समय पश्चात ही उन्हें पता चला कि उनकी दुकान से कुछ समय पहले रखा हुआ कीमती सामान गायब है जिसके चलते संदेह हो गया कि उक्त महिलाओं ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि उक्त महिलाओं का पीछा कर शिमलापुरी कॉलोनी के समीप ही रोक लिया और चोरी का सामान बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस के समक्ष भी उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने दुकान से सामान चुराया है। हालांकि दुकानदार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर उक्त महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की तहकीकात की जा रही है और जो भी उचित कार्रवाई बनेगी, की जाएगी।