{"_id":"5cf6bfa1bdec2207140c7a8c","slug":"15596747805-fatehabad-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा न होने से परेशान महिला ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। बच्चा न होने से परेशान गांव बादलगढ़ में एक महिला ने जहर की गोलियों का सेवन कर लिया जिससे मौत हो गई। पुलिस ने उसकी मां के बयान लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। जानकारी अनुसार गांव बादलगढ़ निवासी सोनिया(24) ने मानसिक परेशानी के चलते सल्फास की गोलियां खा ली जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग रतिया के एक निजी अस्पताल में ले आए लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अग्रोहा रेफर कर दिया। अग्रोहा पहुंचते ही वहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के ससुरालजनों के परिवार का कहना है कि करीब 4 वर्ष पहले बराडखेड़ा जिला जींद निवासी सोनिया से बादलगढ़ निवासी सुरजीत की शादी हुई थी और शादी के पश्चात कोई बच्चा न होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी जिसके चलते मंगलवार को उसने घर में ही सल्फास आदि खा लिया। महमड़ा पुलिस चौकी के इंचार्ज शीशपाल सिंह ने बताया की बराडखेड़ा निवासी मृतका की मां शकुंतला ने पुलिस को ब्यान दिए हैं कि पिछले चार वर्षों से बच्चा न होने के कारण उसकी बेटी परेशान रहती थी व मानसिक परेशानी के चलते ही उसने उक्त कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।