फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भाखड़ा नहर में डूबे युवक का मिला शव, दो दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज

भाखड़ा नहर में डूबे युवक का मिला शव, दो दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज

Wed, 29 May 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
भाखड़ा नहर में डूबे युवक का मिला शव, दो दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज
फतेहाबाद/भूना। सनियाना स्थित सिरसा ब्रांच की भाखड़ा नहर में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में डूबे युवक रामभगत का शव बुधवार अलसुबह काजल हेड से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में मृतक रामभगत (21) के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस टीम ने आरोपी प्रवीन व उसके दोस्त से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रातभर गोताखोरों की टीम सनियाना से लेकर काजल हेड तक जाल लगाकर रामभगत की तलाश कर रही थी। इसी दौरान देर रात्रि 1 बजे के करीब गोरखपुर से भी आगे काजल हेड पर लगे जाल मेें कुछ अटके होने की आशंका हुई। गोताखोरों की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाल के आसपास छानबीन की तो सुबह 4 बजे तक रामभगत का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामदगी की सूचना मिलते ही भूना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक युवक 12वीं कक्षा पास करने के बाद खेती में परिवार का हाथ बंटा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मृतक युवक रामभगत के पिता रोहताश ने बताया कि 26 मई को दोपहर 1 बजे के करीब गांव भैरी अकबरपुर निवासी प्रवीन व उसका एक अन्य साथी संदीप रामभगत को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि दोनों ने एक साजिश के तहत रामभगत की हत्या कर दी और शव को भाखड़ा नहर में फेंक कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव के ही प्रवीन व संदीप नामक युवक ने उसके बेटे को मार कर नहर में फेंककर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की है। वहीं देर रात्रि रामभगत का शव बरामद होने के बाद शिकायतकर्ता रोहताश ने बताया कि उसके बेटे की गर्दन दबाकर हत्या की गई थी, जिसके कमर पर भी चोट के निशान थे। पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के पिता रोहताश कुमार की शिकायत पर गांव भैरी अकबर पुर निवासी प्रवीन पुत्र कृष्ण कुमार व संदीप पुत्र सीता राम के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed