{"_id":"5ceae59cbdec22070a1aa5ea","slug":"155889812514-fatehabad-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल चोरी के आरोपियों की धरपकड़ को आरपीएफ ने दूसरे दिन की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेल चोरी के आरोपियों की धरपकड़ को आरपीएफ ने दूसरे दिन की छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल। आरपीएफ पुलिस जाखल प्रभारी मोहम्मद लतीफ और उनकी टीम ने कटार सिंह वाला रेलवे स्टेशन से लेकर बठिंडा रेलवे स्टेशन और इसके आसपास के गांवों में वांछित किए गए आरोपियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आ पाया। वहीं दूसरी ओर काबू किया गया एक सदस्य लवदीप सिंह निवासी फूस मंडी जिला बठिंडा को न्यायालय में पेश किया गया। जहां बठिंडा न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी के मुताबिक छापेमारी की यह कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। शीघ्र ही इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
दिल्ली से बठिंडा जाने वाली तेल से भरी माल गाड़ियों से चुराते थे तेल
दिल्ली से बठिंडा जाने वाली तेल से भरी माल गाड़ियों के अंदर पाइप लगाकर तेल चोरी करने वाले सरगना का जाखल रेलवे सुरक्षा बल पुलिस फोर्स ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरगना के सभी सदस्यों के बारे में पता लगाते हुए उनके एक सदस्य को भी काबू किया है। कटार सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर खड़ी होने वाली माल गाड़ियों से पाइप लगाकर तेल चोरी करने वाले इस सरगना के सदस्य लवदीप सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह फूस मंडी का रहने वाला है और एक ठेकेदार अमन सिंह के अंदर काम करते हुए वह तीन सौ रुपये दिहाड़ी पर इस काम में संलिप्त हैं।
शनिवार को पुलिस ने उससे गहन छानबीन की व उसके साथियों के नाम पूछे। इस दौरान उसने अपने साथियों के नाम व पहचान भी बताई। जिसके आधार पर पुलिस ने कटार सिंह वाला, फूस मंडी के आसपास के गांवों में जाकर इस मामले में संलिप्त लोगों के बारे में छानबीन की। पुलिस को पता चला है कि यह गैंग पिछले लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। क्योंकि जाखल रेलवे सुरक्षा बल पुलिस कार्यालय घटनास्थल से 120 किमी. पुलिस के मुताबिक इस धंधे में लिप्त सभी आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जाखल के रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय के जिम्मे बठिंडा के कटार सिंह वाला रेलवे स्टेशन से लेकर टोहाना से आगे काल्वन हॉल्ट तक का क्षेत्र शामिल है। कटार सिंह वाला यहां से करीब 120 किमी. दूर होने के कारण यहां पर पुलिस कर्मी की ड्यूटियां भी कम ही लगती है। जिसका फायदा उठाकर यह लोग यहां पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। वहीं तेल चोरी करने वाले सरगना की तलाश में रविवार को भी रेलवे सुरक्षा बल ने छापेमारी को अंजाम दिया।