फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मंडी शेड के नीचे घायलावस्था में मिले व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम

मंडी शेड के नीचे घायलावस्था में मिले व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 27 May 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंडी शेड के नीचे घायलावस्था में मिले व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम
रतिया। स्थानीय अनाज मंडी के शेड के नीचे देर रात संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति घायलावस्था में मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह अपनी टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से गंभीर स्थिति के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई, मृतक की पहचान गांव रतनगढ़ के सुखा सिंह के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के सामने शेड में देर रात एक व्यक्ति गिरने से घायल हो गया और वहीं बेहोश हो गया, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंची और बेहोश व्यक्ति को रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सहायक थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि की रतिया से घायल को अग्रोहा रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान गांव रतनगढ़ निवासी सुखा सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के तौर पर हुई है, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जिसके बाद परिजन भी पहुंचे और मृतक के भाई बिंदर सिंह के बयानों पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि सुखा सिंह 15 सालों से अपना घर बार छोड़कर काम के सिलसिले में रतिया रहता था और यहीं पर दिहाड़ी मजदूरी करके रात को यहीं रुक जाता था। मृतक के भाई के अनुसार सुखा सिंह नशा भी करता था, हो सकता है कि वह नशे की हालत में गिर गया हो। पुलिस ने भाई के बयानों पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed