फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद से भी जुड़े बहादुरगढ़ में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह के तार

फतेहाबाद से भी जुड़े बहादुरगढ़ में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह के तार

Wed, 22 May 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद से भी जुड़े बहादुरगढ़ में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह के तार
फतेहाबाद। बहादुरगढ़ में नकली सिक्के बनाने वाली फैक्टरी मिलने के मामले के तार अब फतेहाबाद से जुड़ते नजर आ रहे हैं। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने अग्रोहा से आगे चिकनवास टोल नाका मैनेजर के तौर पर काम करने वाले शीशपाल नामक व्यक्ति को तफ्तीश में शामिल किया है। शीशपाल फतेहाबाद के गांव भड़ोलावाली का रहने वाला है और सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूप सिंह भड़ोलावाली का भाई बताया गया है। हालांकि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज ब्रह्मपाल ने साफ किया है कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि शीशपाल को नकली सिक्कों के बारे में जानकारी थी या नहीं। अगर जांच के दौरान ये बात सामने आती है कि शीशपाल को नकली सिक्कों के बारे में जानकारी थी तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

सिरसा जिले के भी कई टोल नाकों पर नकली सिक्कों की हुई रिकवरी
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज ब्रह्मपाल ने बताया कि चूंकि अग्रोहा टोल नाके पर जिस कंपनी का अधिपत्य है, उस कंपनी के सिरसा साइड में कई टोल और भी हैं। ऐसे में टोल मैनेजर शीशपाल को लेकर सभी टोल नाकों की जांच की जा रही है, जहां से नकली सिक्के बरामद हुए हैं, वहां की डिटेल बनाई जा रही है। ब्रह्मपाल ने ये तो माना है कि सिरसा के ओढ़ा सहित कई जगह से नकली सिक्कों की बरामदगी हुई है, लेकिन वो इस बाबत एक निश्चित संख्या बताने से साफ इंकार करते हैं।
विज्ञापन

सीआईए टीम ये जानने का भी प्रयास कर रही है कि क्या शीशपाल या किसी अन्य टोल नाका कर्मचारी को इस बात की भनक थी कि उनके पास आने वाले सिक्के नकली हैं।
बहादुरगढ़ में नकली सिक्के बनाने वाली फैक्टरी का हुआ था भंडाफोड़
यह आशंका जताई जा रही है, बहादुरगढ़ में जिस नकली सिक्के बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है वहां से ये सिक्के देशभर में सप्लाई किए जा रहे हैं। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने बीते दिन नाकेबंदी के दौरान नकली सिक्कों के साथ पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर बीते दिन बहादुरगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी कर नकली सिक्के बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिमांड में खुलासा, हिसार-सिरसा जिले के टोल नाकों पर सप्लाई हो रहे थे नकली सिक्के
इस मामले में पुलिस टीम ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से इन लोगों का सात दिन का रिमांड कोर्ट ने मंजूर किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने हिसार-सिरसा जिले के टोल नाकों पर भी नकली सिक्के सप्लाई करने की बात का खुलासा किया जिसके चलते तुरंत एक टीम को पहले हिसार जिले में चिकनवास टोल नाके पर जांच के लिए भेजा गया और यहां से टोल मैनेजर शीशपाल को साथ लेकर सिरसा जिले के अन्य टोल नाकों पर जांच के लिए गई है।

आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र-गुजरात में तो नकली सिक्के सप्लाई करने की बात कबूली गई है। लेकिन आशंका है कि इनका ये नेटवर्क पूरे देश में फैला हो सकता है। मामले में इन सभी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
- ब्रह्मपाल, इंचार्ज, क्राइम ब्रांच टीम, फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed